शिवपुरी। शहर में आए दिन स्कूल बसों से हादसे हो रहे हैं, लेकिन यातायात विभाग विभाग द्वारा इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। वहीं स्कूल प्रबंधन भी थोड़े से कमीशन के लालच में इन खटारा बसों को संचालित करवा रहे हैं। जब कोई हादसा हो जाता है तो यातायात प्रशासन दो-चार दिन कार्रवाई करता है और फिर स्थिति जस की तस हो जाती है। यह बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवपुरी के जिला संयोजक वेदांश सविता ने गुरुवार को ईस्टर्न हाइट्स की बस से एक बच्ची की मौत को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कही। वेदांश ने कहा कि आगे ऐसे हादसे न हो जो भी स्कूल की अनफिट बस चलवा रहे हैं। ऐसे स्कूलों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच समिति गठित स्कूल पर कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे सभी स्कूलों को सबक मिले। इससे आगे कभी ऐसी घटनाएं न हो। जांच न होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 3 दिवस के बाद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देते समय जिला संयोजक के साथ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राहुल पडरया, मयंत राठौर, मयंत दीक्षित, दीप्ति भदौरिया, कीर्ति शर्मा, अंजना राठौर, हर्षित भार्गव, आदित्य गोपाल, कमल कुशवाह, योगेश लोधी, देवेश धानुक, अनुरंज चतुर्वेदी, शिशिर शर्मा, अमन अवस्थी, प्रदुम्न गोस्वामी, वृंदावन वर्मा, प्रदीप लोधी, रितिक परिहार, मुकुल राठौर आदि शामिल रहे।






Be First to Comment