
शिवपुरी-शिक्षा की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही या अलाली ना बरती जाए इसे लेकर आए दिन समय-समय पर संकुल केन्द्र सेवढ़ा प्राचार्य उमेश करारे द्वारा अपने संकुल अंतर्गत आने वाले विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया और लापरवाहों को जमकर फटकर लगाकर शासकीय कार्य नियमानुसार करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान संकुल प्राचार्य उमेश करारे द्वारा संकुल के प्रा.वि.भैंसोरा, गुरावल, भवेड़, इमलिया, भानगढ़ और मा.वि.गुरावल, खांदी, भानगढ़ तथा हाईस्कूल भानगढ़ का निरीक्षण किया गया जिसमें विद्यालयों पर छात्र संख्या बहुत कम पाए जाने पर उन्हेांने नाराजगी प्रकट की और अधीनस्थों को अभियान चलाकर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करने का कार्य कर छात्र संख्या बढ़ाए जाने को लेकर निर्देश दिए गए। इसके अलावा समस्त शाला अभिलेख समय पर अद्यतन करने के निर्देश भी दिए गए जिसमें मुख्य रूप से नामांकन, परीक्षा रिकॉर्ड, वेसलाईन टेस्ट एवं समस्त बच्चों की मूल दक्षताओं संबंधी रिकॉर्ड एवं गुणवत्तापूर्ण एमडीएम व्यवस्था संचालित करें व रख-रखाव करने को लेकर भी निर्देशित किया गया, साथ ही शासकीय विद्यालयों में शासन के नियमानुसार रंगाई-पुताई व 7 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। संकुल प्राचार्य के इस निरीक्षण से संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई और उन्होंने प्राचार्य के निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करना भी शुरू कर दिया।




