शिवपुरी। नवागत अमोलापठा चौकी प्रभारी द्वारा अवैध रेत (कोपरा) का परिवहन कर रहे दो डंपरों को पकड़कर चौकी में रख दिया है। एक डंपर पर एमपीडी लिखा है एवं दूसरे डंपर पर देवराज गुर्जर लिखा है। यह कार्रवाई नवागत चौकी प्रभारी पीएसआई शालू शर्मा की अमोला थाना प्रभारी अजय गुर्जर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।



