
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भानगढ़ में एक बहू ने अपने पति, सास, ससुर व ननद पर दहेज एक्ट का केस दर्ज करवाया है। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
सीमा निवासी ग्राम राठखेड़ा थाना पोहरी जिला शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी शादी भानगढ़ के रहने वाले सतीश धाकड़ पुत्र कोकसिंह धाकड़ के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय से पहले तो सबकुछ ठीक-ठाक चलता रहा लेकिन इसके बाद पति सहित ससुर कोकसिंह, सास गीता व ननद मंजू धाकड़ उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। जब महिला ने कहा कि उसके पिता ने हैसियत के मुताबिक सबकुछ दे दिया है लेकिन वह नहीं माने और महिला को शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने लगे। इसके बाद महिला ने यह बात पिता को बताई जहां समझाने का भी प्रयास किया लेकिन वह नहीं समझने और महिला को प्रताड़ित करते रहे और घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद सीमा अपने पिता के यहां आई और मामले की जानकारी परिजनों को दी तथा थाने में जाकर केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment