
शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने शुक्रवार को गड्डा मोहल्ला शिवपुरी से एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गड्डा मोहल्ला में रहने वाला युवक हेमंत पुत्र मदनलाल गुप्ता सट्टा खिलाता है। जिस पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर जब दबिश दी तो वहां से सटोरिया हेमंत को गिरफ्तार कर जांच-पड़ताल की तो उसके पास से 620 रुपए नकद, पैन व दो सट्टा पर्ची बरामद हुई। मामले में पुलिस ने सटोरिए पर सट्टा अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment