
योगेन्द्र जैन पोहरी, पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेत भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किले अंदर 62 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा है ,आज सुबह उपयोग के लिए गिट्टी ले जाते समय घाटी पर डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। जब डंपर पलटा उस समय रोड पर कोई नही था नही तो एक बड़ा हादसा हो सकता है डंपर का चालक सुरक्षित निकल गया। अभी जीसेवी की मदद से डंफर को सीधा किया जा रहा है।




