शिवपुरी। शिवपुरी पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन रविवार दोपहर 2 बजे से होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आरके साह डीआईजी, आईटीबीपी एवं विशिष्ट अतिथि आलोक इंदौरिया समाज सेवी होंगे। विद्यालय के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुरी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम विद्यालय में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां, रंगारंग कार्यक्रम, विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाते हुए कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां बच्चों के द्वारा दी जाएंगी। वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम में विद्यालय के नर्सरी से लेकर बारहवी तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम रविवार को दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा स्कूल संचालक अशोक ठाकुर ने सभी अभिभावक एवं नागरिकों से विद्यालय में पहुंचकर छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम का आनंद उठाएं एवं छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करेंने को कहा है।
टैग: shivpuri



