
शिवपुरी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मप्र के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई इसके लिए जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इसी क्रम में शिवपुरी भी शामिल है। भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। आज दिन में रिमझिम बारिश भी हुई। मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर चौकसे के मुताबिक, संभाग में झमाझम बारिश होने का कारण उत्तरी मप्र के मध्य भाग में कम दबाव का क्षेत्र बनना है। एक तरफ कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना है। साथ ही, दक्षिण गुजरात एवं आसपास 3.1 किमी से 7.6 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है।






Be First to Comment