Press "Enter" to skip to content

जिला व्यय अनुवीक्षण समिति की लेखा समाधान बैठक आयोजित

30 उम्मीदवारों ने दिए अपने निर्वाचन व्यय लेखे
शिवपुरी। विधानसभा निर्वाचन 2018 के निर्वाचन व्यय लेखों में न्युनोक्त राशि के संबंध में निर्णय के लिए जिला व्यय अनुवीक्षण समिति की लेखा समाधान बैठक रविवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुग्रह पी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिए जिले के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक शिवकुमार सालुनके, जे पवित्रम् और जितेन्द्रसिंह एवं चुनाव लड़े उम्मीदवार एवं प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 
बैठक में निर्वाचन व्यय लेखा के नोडल अधिकारी छवि जैन बिरमानी ने बताया कि जिले की पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 75 उम्मीदवारों में से 30 उम्मीदवारों द्वारा अपने निर्वाचन व्यय लेखे आयोग द्वारा विधिवत रूप से 6 जनवरी तक दाखिल किए हैए जिसमें किसी प्रकार की विसंगति नहीं पाई गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा आज दिनांक तक लेखा प्रस्तुत नहीं किया गया है। उन्हें व्यतिगत एवं दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर लेखा नियत तिथि तक दाखिल किए जाने की कार्यवाही की जानकारी दी जाए तथा प्राप्त लेखों की समीक्षा रिपोर्ट तैयार कराए जाने हेतु विधानसभा क्षेत्रवार सहायक व्यय प्रेक्षकों को निर्देशित भी किया गया है। 
बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद, उपसंचालक जनंसपर्क एवं नोडल ऑफिसर एमसीएमसी अनूप सिंह भारतीय, संभागीय लेखा अधिकारी कुलदीप राजपूत, प्रमोद कुमार भारती, एच के मीना, अभिषेक गर्ग एवं लेखाधिकारी दिनेश गुप्ता, कनिष्ठ लेखा अधिकारी ऐश्वर्य शर्मा उपस्थित थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!