Press "Enter" to skip to content

दस्तावेजों का परीक्षण करने और रिकॉर्ड लेने टीम पहुंची मेडीकल कॉलेज

शिवपुरी मेडीकल कॉलेज शिवपुरी की लैब टैकनीशियन और सहायक लैब टैकनीशियन व
फार्मासिस्ट की भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों के द्वारा ज्ञापन सौंपकर आरोप
लगाया था कि चहेतों को नौकरी देने के लिए दस्तावेजों में हेरफेर की गई है
और जिनका चयन हुआ है उनके द्वारा दस्तावेज गलत लगाए गए हैं इसे लेकर एडीएम
अशोक चौहान के नेत्रत्व में टीम शनिवार को मेडिकल कॉलेज पहुंची और
दस्तावेजों का परीक्षण कर दस्तावेजों को अपने साथ ले आई है जहां जिन
अभ्यर्थियों के द्वारा दावे अपत्ती पेश की है उनका निराकरण किया जाएगा।
एडीएम चौहान ने बताया कि टीम आज मेडीकल कॉलेज पहुंची और जो मूल दस्तावेज
उन्हें चाहिए थे वह उन मूल दस्तावेजों को अपने साथ ले आए हैं जिनका परीक्षण
किया जाएगा। एडीएम ने बताया कि कुछ अभ्यर्थियों के द्वारा उन्हें बताया
गया था कि टेकनीशियन की भर्ती में गडबडी की गई है जिसके बाद टीम ने आज
दस्तावेजों का परीक्षण किया और कुछ दस्तावेज अपने साथ लेकर आए है। यहां
देखा जाएगा कि जिन लोगों ने आपत्ती दर्ज की है वह सही है या नहीं। एडीएम का
कहना था कि जिन लोगों का चयन नहीं होता है वह लोग अक्सर इस तरह के आरोप
लगाते हैं लेकिन फिर भी जांच की जाएगी कि जिन लोगों का चयन हुआ है उनका किस
आधार पर चयन किया गया है और जिन लोगों का चयन नहीं हो सका उनके आवेदनों
में क्या कमियां पाई गई।

ग्वालियर में थे दस्तावेज इसलिए नहीं मिले
एडीएम चौहान ने बताया
कि मूल दस्तावेज ग्वालियर में थे और यहां मूल दस्तावेज न होने के कारण टीम
बीते रोज वापस लौट आई थी और आज दस्तावेजों को ग्वालियर से मंगवाया गया और
दस्तावेजों को जांच टीम के समक्ष दे दिया गया है। एडीएम ने बताया कि आज
कॉलेज में कुछ दस्तावेजों का भी परीक्षण किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!