
शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम झलवासा में 31 दिसंबर की रात चोर घर के बाहर रखा ट्रेक्टर चुराकर ले गए। पुलिस को शिकायत में नरेश पुत्र रघुवीर धाकड़ निवासी झलवासा ने बताया कि उसका ट्रेक्टर घर के बाहर रखा हुआ था जब सुबह उठा तो देखा कि ट्रेक्टर गायब है जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन ट्रेक्टर का कहीं कुछ भी पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रेक्टर की खोजबीन शुरू कर दी है।






Be First to Comment