बैराड़। गोवर्धन थाना क्षेत्र के तहत एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार घायल हो गया जिसे इलाज के लिए बैराड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हजारी पुत्र नक्टू यादव निवासी ऊमरी सुबह बैराड़ जा रहा था। तभी ककरौआ रोड पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार के चालक ने बाइक सवार हजारी में टक्कर मार दी जिससे वह जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। घायल की सूचना ग्रामीणों ने डायल 100 को दी। सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए बैराड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चोट गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।





Be First to Comment