Press "Enter" to skip to content

महिला की सांप के काटने से तो युवक की फांसी लगाने से मौत

शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला की सांप के काटने से तो पोहरी में फांसी लगाने से एक युवक की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। 
जानकारी के अनुसार अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया में रहने वाली पूजा पत्नी कदम सिंह उम्र 27 वर्ष रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात्रि अपने घर में सो रही थी तभी सोमवार की सुबह करीब 4 बजे किसी जहरीले सांप ने उसे काट लिया जिससे उससे उसकी मौत हो गई। जबकि भटनावर में रहने वाले अवधेश पुत्र गणेशपुरी उम्र 35 वर्ष ने चिरोल के पेड़ पर लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि अवधेश किसी बीमारी से ग्रसित था और उसका मुंह नहीं खुलता था। सूत्रों की मानें तो इसी बात को लेकर विगत दिवस उसका पत्नी के साथ विवाद भी हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!