युवक ने शराबखोरी के लिए पैसे नहीं दिए तो तीन आरोपियों ने लगाई धुनाई

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामेश्वर पुत्र स्व. सुल्तान सिंह यादव उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम मनका कल सुबह अपने काम से कहीं जा रहा था तभी रास्ते में माता मंदिर के पास बमना पर धर्मेन्द्र यादव, अर्जुन यादव और मोहरसिंह यादव निवासी मनका ने रामेश्वर को रोक लिया और उससे शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। जब रामेश्वर ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो तीनों ने मिलकर गालियां देते हुए उसकी जमकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पीडि़त की घटना की रिपोर्ट पिछोर थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से तीनों के खिलाफ धारा 327, 341, 323, 294, 506, 34 ताहि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।