
लायन्स व लायनेस साउथ ने मनाया शिक्षक दिवस समारोह, आधा दर्जन शिक्षकों का किया सम्मान
शिवपुरी-जीवन में जितना आगे बढऩा है बढ़ो लेकिन उसके पूर्व यह ज्ञात कर ले कि आपने अपना लक्ष्य क्या बनाया है, आज शिक्षक दिवस है और यह दिन उन शिक्षकों के लिए समर्पित है जिन्होंने अपना लक्ष्य बनाया और उसे समय रहते पूर्ण कर बनाए लक्ष्य को प्राप्त किया वह शिक्षक आज हमारे लिए प्रेरणास्पद है जिनमें सर्वप्रथम नाम डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का आता है जिन्होंने शिक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया और आज बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि सभी मानव जाति के लिए वह आदर्श पुरूष के रूप में स्थापित हुए, इसलिए जीवन जीऐं लेकिन लक्ष्य बनाकर जीऐं और अपने बनाए लक्ष्य को समय रहते प्राप्त करें।

उक्त विचार प्रकट किए प्रसिद्ध मोटिवेशनल शैलेन्द्र सिंह ने जो स्थानीय रानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्च.मा.वि. में लायन्स एवं लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे इस दौरान लायन्स क्लब शिवपुरी साउथ के अध्यक्ष ला.मुकेश जैन खरई, सचिव जितेन्द्र राणा एवं कोषाध्यक्ष गिर्राजा ओझा व लायनेस साउथ अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता अग्रवाल, सचिव श्रीमती वंदना शिवहरे व कोषाध्यक्ष श्रीमती नीलम बीसानी द्वारा संयुक्त रूप से शिक्षक दिवस समारोह के अवसर पर आधा दर्जन शिक्षकों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में देवेन्द्र टेडिय़ा, बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर, डॉ.कौशल गौतम, श्रीमती सुलोचना माथुर, राजेन्द्र टेमक, कृष्ण मोहन अग्रवाल एवं सुनील जैन शामिल रहे। इस अवसर पर लायन्स व लायनेस क्लब साउथ की ओर से अजयराज सक्सैना, जे.पी.जैन, नरेन्द्र जैन भोला, अजय बिन्दल, राजेन्द्र शिवहरे, सुनील बीसानी, विवेक अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, पवन जैन, गोविन्द गोयल व लायनेस श्रीमती संगीता जैन, श्रीमती बीना जैन, श्रीमती राजेश बिन्दल, श्रीमती लता जैन, श्रीमती बबीता अग्रवाल, श्रीमती प्रगति जैन, श्रीमती नीलू जैन व श्रीमती आरती शुक्ला आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन राजेश गुप्ता राम ने जबकि आभार प्रदर्शन लायन्स साउथ सचिव जितेन्द्र राणा द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों बच्चे भी उपस्थित रहे जिनके बीच शिक्षकों का सम्मान किया गया।







Be First to Comment