
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति भदैया कुण्ड के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करावें पर से अति.पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी सुुरेशचंद दोहरे के निर्देशन में थाना प्रभारी फिजिकल उनि. रूपेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम प्रआर. रामकुमार, आर. ऊदल सिंह के द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गये स्थान पर दबिश दी गई, दबिश के दौरान देखा कि एक व्यक्ति भदैया कुण्ड के पास पुलिस को देखकर बगलें झांकने लगा, संदेह होने पर पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो आरोपी भागने लगा, आरोपी को घेराबंदी कर ब-मुश्किल दबोचा व उसके कब्जे से एक 32 बोर देशी पिस्टल व 02 जिंदा राउण्ड के आरोपी से नाम पता पूछने पर अपना नाम सलमान पिता स्व. नाहित खॉन उम्र 24 साल निवासी झॉसी (उ.प्र.)़ का होना बताया। बाद आरोपी को पंचानों के समक्ष गिरफ्तार किया गया। संम्पूर्ण घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई।






Be First to Comment