शिवपुरी – सीहोर जिले के आष्टा ब्लॉक के चार शिक्षकों की आज बदरवास थाना क्षेत्र में श्रीपुरचक वायपास के निकट हृदयविदारक दुर्घटना में घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पांच अन्य शिक्षक गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए पहले बदरवास प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और फिर गुना रैफर किया गया है। दुर्घटना आज सुबह लगभग साढ़े पांच बजे उस समय हुई जब तेजगति से भाग रही टवेरा गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। सभी मृतक और घायल आष्टा से आगरा पिकनिक मनाने के लिए गए थे तथा पिकनिक मनाकर लौटने के बाद वह टवेरा गाड़ी क्रमांक एमपी 41 बीसी 1541 से वापिस लौट रहे थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि टवेरा चालक महेश पुत्र कुवेरसिंह मेवाड़ा के ड्रायवर को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना घटित हुई, लेकिन खास बात यह है कि दुर्घटना में टवेरा चालक का बाल भी बांका नहीं हुआ। पुलिस ने ड्रायवर महेश के विरूद्ध भादवि की धारा 304 ए का मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों और घायलों को टवेरा गाड़ी से पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर ट्रक क्रमांक यूपी 93 टी 4675 खड़ा हुआ था। बताया जाता है कि कल शाम ट्रक और बस की टक्कर में उक्त ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। उसी ट्रक से तेजगति से भाग रही टवेरा जा भिड़ी। उस समय अधिकांश सहायक शिक्षक नींद के आगोश में थे। हादसा इतना भीषण था कि आठ शिक्षकों में से चार भारत सिंह पुत्र ओमकार ठाकुर निवासी अरनिया थाना आष्टा, विष्णु सैन पुत्र प्रेमनारायण सैन निवासी हरजाखेड़ी, रमेशचंद राय पुत्र घासीलाल राय निवासी हरजाखेड़ी, माखन सिंह पुत्र भैरोसिंह सोलंकी निवासी कामखेड़ा जखरा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि रमेश पुत्र हीरालाल धनपाल निवासी रसुलिया थाना आष्टा, विष्णु प्रसाद पुत्र घासीराम वर्मा निवासी हरजाखेड़ी, अरूण परमार पुत्र भैरोलाल निवासी थाने के सामने आष्टा, मुकेश मालवीय पुत्र लालजीराम निवासी दादाबाड़ी आष्टा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही बदरवास पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। तेज रफ्तार में होने के कारण टवेरा का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, डॉ. हरी शाक्य, धर्मेन्द्र रघुवंशी, अरविन्द सडैया और केके भार्गव घायलों की मदद के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन घायल शिवपुरी अस्पताल नहीं पहुंचे।
क्रेन की मदद से टवेरा को निकाला गया
टवेरा इतनी तेजगति में थी कि वह ट्रक के भीतर जा घुसी। टवेरा को ट्रक से बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी और टवेरा को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टवेरा ट्रक में फंसी होने के कारण शव भी नहीं निकल पा रहे थे और जब टवेरा ट्रक से अलग हुई तब जाकर शवों को बाहर निकाला गया।

फेसबुक से मृतक के परिजनों को मिली सूचना
इस हृदयविदारक दुर्घटना का समाचार जैसे ही किसी ने फेसबुक पर पोस्ट किया वैसे ही इसकी जानकारी आष्टा टीआई कुलदीप खत्री को मिली। बताया जाता है कि कुलदीप शिवपुरी निवासी हैं और शिवपुरी में उनके परिचितों ने भी उन्हें इस दुर्घटना की जानकारी दी इससे आष्टा पुलिस सक्रिय हुई वहीं मृतक के कुछ परिजनों ने फेसबुक पर उक्त पोस्ट देखी जिससे कुछ ही देर में मृतक और घायलों के परिजनों तक दुर्घटना की सूचना पहुंच गई और वे मौके के लिए रवाना हो गए।

Be First to Comment