Press "Enter" to skip to content

दो स्थाई वारंटियों को पुलिस ने दबोचा

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के निर्देशन में 2 स्थाई वारंटियोंं को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश में किया गया। पुलिस अधीक्षक के कुर्सी संभालने के बाद से अब तक कुल 145 स्थाई वारण्टीयों की तमीली की जा चुकी है। 
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी पिछोर दीनबंधु सिंह तोमर द्वारा मुखबिर सूचना पर स्थाई वारण्टी राजकुमार पिता विमल कुमार उम्र 32 साल निवासी जादेपुर,थाना चैबेपुर जिला कानपुर झॉंसी (उ.प्र.) जो कि एक्सीडेण्ट के प्रकरण में पिछले 01 साल से फरार था ,जिसेे पुलिस टीम  प्रआर. पुरूषोत्तम,प्रआर. भगवानदास , आर. मांगीलाल, आर. शंकर,आर. राघवेन्द्र के द्वारा कस्बा पिछोर से गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
वहीं थाना प्रभारी बैराड़ द्वारा मुखबिर की सूचना पर स्थाई वारण्टी नवल सिंह पिता लट्टू आदिवासी,उम्र 30 साल निवासी ग्राम माता का बीलबरा जो कि मारपीट के प्रकरण पिछले 01 साल से फरार था को पुलिस टीम थाना प्रभारी बैराड़ निरी. आलोक सिंह भदौरिया,आर. प्रेमसिंह,आर. बीरेन्द्र, सैनिक नरेश के द्वारा गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!