शिवपुरी।साहब, 6 दिसंबर की रात 9 बजे खाना खाकर खेत पर सोने चला गया। घर पर पत्नी संतो बाई, बेटी प्रियंका, बेटा दीवान सिंह, छोटी बेटी पप्पी और बेटा साहब सिंह थे। रात 2 बजे बेटे ने खेत पर आकर सूचना दी। आसपास व रिश्तेदारों के यहां तलाश के बाद भी पता नहीं चला। सुबह पता चला कि बेटी को नंदकिशोर जाटव पुत्र चरनू जाटव व साथी मुकेश जाटव निवासी बैराड़, ज्ञानी जाटव, बीरवल, जगराम, हरकिशोर, कमलकिशोर निवासी मकलीजरा बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं। पुलिस बेटी की बरामद के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है। साहब, उसे बरामद करवा दो।




