शिवपुरी। शीत ऋतु में वायु में अत्यधिक नमी की कमी, कड़ाके की सर्दी एवं शाम के समय हवा के अचानक रूकने तथा भूमि के निकट का तापमान अत्यंत कम होने से रवी फसलों के तहत चना, मटर, मसूर, मिर्च, सरसों आदि की फसलें पाले से प्रभावित होने की संभावना है। पाले का प्रभाव से पत्तियां, फूल, मुरझाकर सूख जाती है, जिसके कारण उत्पादन प्रभावित होता है, अतः किसान भाई रवी फसलों को पाले से बचाने हेतु उक्त उपाय करें। उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास ने बताया कि उत्तर पश्चित दिशा में जिस तरफ से हवा की दिशा हो, उस तरफ से खेत की मेड़ों पर 6-8 जगह घास-फूस जलाकर धुंआ करें, जिससे तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहे। फसल में पाले की संभावना को देखते हुए फसलों में हल्की सिंचाई स्पिंकलर आदि से अवश्य करें। थायो यूरिया की 500 ग्राम मात्रा का 1 हजार लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें एवं 8 से 10 िकग्रा सल्फर पाउडर का प्रति एकड़ भुरकाव करें।
किसान भाई रवी फसलों की पाले से करें सुरक्षा
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी को मिली नई कमान: IPS यांगचेन डोलकर भूटिया बनीं SP / Shivpuri News
- आईसीएसई 2026: अन्वी गुप्ता बनी जिला टॉपर, 96.8% अंक से रचा इतिहास, लगातार दूसरे साल सगी बहनों ने बढ़ाया शिवपुरी का मान / Shivpuri News<br>
- बदरवास में ज्वेलरी कारोबारी ने खुद को गोली मारी, घर के कमरे में लहूलुहान मिले, IPL में नुकसान की बात सामने / Shivpuri News
- बिन मौसम बरसात के साथ गिरे ओले, करेरा में बदला मौसम का मिजाज, अचानक बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत / Shivpuri News
- मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा शिवपुरी से वीरेंद्र माथुर को बनाया गया “आयोग मित्र” / Shivpuri News





Be First to Comment