महिला घर पर अकेली, घुस आया पड़ोसी और कर दी डर्टी हरकत

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत गांव के ही रहने वाले एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 3 जनवरी को रात 9 बजे जब वह घर के बाहर खड़ी हुई थी उसी समय पड़ोस में रहने वाला छोटू जाटव आ गया और छेड़छड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसकी मारपीट कर दी और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की जानकारी महिला ने परिजनों को दी और थाने में केस दर्ज करवाया।