खेलते समय नाबालिग से छेड़छाड़, की मारपीट

शिवपुरी। करैरा के ग्राम चौका में स्थित खैरे वाली माता मंदिर पर खेल रही एक 13 वर्षीय बालिका के साथ गांव के एक युवक ने छेड़खानी कर दी। जब बालिका ने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 354, 323, 506, 7/8पीएसओ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। कल दोपहर करीब तीन बजे बालिका खेल रही थी तभी आरोपी कल्लू खंगार वहां आ गया जिसने बालिका को अपने पास बुलाया और उसके साथ अश£ील हरकतें करना शुरू कर दी। जब बालिका ने आरोपी को ऐसा करने से रोका तो आरोपी ने बालिका की पिटाई लगा दी और उसने धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वह उसे मार देगा।