शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के राजेश्वरी रोड पर एक महिला को सम्मोहित कर सोने के जेवर लेने वाले आरोपित पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर को सजल शर्मा पत्नी महेंद्र शर्मा 50 वर्ष निवासी तपस्या स्टेशनरी राजेश्वरी रोड अपन ीदुकान पर बैठी थी तभी एक व्यक्ति आया और महिला से बोलने लगा कि उसे दान करना है। जिस पर महिला ने राजेश्वरी मंदिर पर दान करने की बात कही। उसके बाद आरोपित ने महिला को अपनी बातों में उलझाकर महिला से सोने की चेन और पांच अंगूठी पार कर दिए। इस मामले की शिकायत पीड़िता ने आवेदन के माध्यम से सिटी कोतवाली में की। जहां पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।
महिला को सम्मोहित कर ले गया सोने की चेन और अंगूठी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- लिव-इन पार्टनर पर युवती और 3 माह की बच्ची के अपहरण का आरोप, हथियारबंद साथियों संग घर में घुसकर मारपीट / Shivpuri News
- प्रमाण पत्र पर साइन कराने पहुंचे ग्रामीण से सचिव की दबंगई, मासूम बच्ची के सामने दीं गालियां; वीडियो वायरल / Shivpuri News
- शिवपुरी में मजदूरी के पैसों के विवाद में युवक की मौत, लुहांगी से मारपीट / Shivpuri News
- “कलेक्टर साहब ध्यान दीजिए: कोर्ट रोड कन्या स्कूल की प्राचार्य डेढ़ घंटे लेट, 50 अतिथि शिक्षक करते रहे इंतजार” / Shivpuri News
- महिलाओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील रिकॉर्डिंग भेजते थे, गंभीर मामलों में फंसाने की देते थे धमकी, फर्जी पुलिस आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment