Press "Enter" to skip to content

रेशम से दर्शन कर लौट रही दंपत्ति में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

शिवपुरी। शहर की श्रीराम कॉलोनी में रहने वाले आजाद पुत्र नंदराम लोधी उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी के साथ कोलारस क्षेत्र स्थित रेशम माता मंदिर दर्शन करने गए थे। बुधवार की रात करीब 8 बजे लौटते समय सेसई गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट की वजह से आजाद लोधी की मौत हो गई है। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है जिसका जिला अस्पताल शिवपुरी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!