Press "Enter" to skip to content

पिछोर पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, चार दबोचे

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पिछोर पुलिस ने मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति ग्राम सालोरा में शासकीय स्कूल के पीछे जुआ खेल रहे है। सूचना पर पिछोर थाना प्रभारी निरी. दीनबंधु सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम उनि. संध्या श्रीवास्तव,सउनि नीरज राणा,प्रआर. सतीश, आर. दीपक, आर. मलखान के द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गये स्थान पर दबिश दी गई, दबिश के दौरान पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने 
लगे, जिन्हे घेराबंदी कर दबोचा गया,आरोपी राकेश आदिवासी, इंन्द्रपाल चैहान, हरज्ञान पाल निवासीगण ग्राम सालोरा एवं राजू अहिरवार निवासी बनोटा को घेराबंदी कर पंचानों के समक्ष गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक ताश की गड्डी व 1710 रूपये नगद जप्त किए गये संम्पूर्ण घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!