Press "Enter" to skip to content

पानी में डूबने एवं सर्पदंश से मृत्यु होने पर परिजनों को सहायता राशि स्वीकृत

शिवपुरी। जिले में पानी में डूबने एवं सर्पदंश से तीन व्यक्तियों की मृत्यु होने पर जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। 
कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता द्वारा स्वीकृत सहायता राशि में महाराणा प्रताप कॉलोनी शिवपुरी निवासी मृतक कुलदीप चौहान पुत्र देवेन्द्र चौहान की ग्राम बड़ागांव स्थित तालाब में नहाते समय पानी में डूबने के कारण मृत्यु हो जाने पर निकटतम वारिस पिता देवेन्द्र पुत्र पंचमसिंह चौहान को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इसी प्रकार ग्राम कलोथरा तहसील शिवपुरी निवासी मृतक सोमा पुत्री राजू आदिवासी की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर निकटतम वारिस मां रेखा आदिवासी को 4 लाख रूपए एवं ग्राम खैरोना तहसील शिवपुरी निवासी मृतक संजना पुत्री वीरन आदिवासी की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर निकटतम वारिस पिता वीरन पुत्र चरण आदिवासी को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!