Press "Enter" to skip to content

महावीर टांसपोर्ट पर आकर रंगदारी, जमकर मारपीट, एक को आई गंभीर चोटें ग्वालियर रैफर

कोतवाली में पदस्थ आरक्षक की सह पर शहर में हो रही गुंडागर्दी

शिवपुरी। इन दिनों शहर में रंगदारी का माहौल जमकर चल रहा है। शहर में लगातार कुछ लड़के  गिरोह बनाकर जमकर हंगामा खडा कर रहे है। परंतु कोटबाली में पदस्त एक सिपाही की सह  होने के चलते हर बार यह बच जाते है। ऐसा ही एक मामला आज प्रकाश में आया। जहां आज लगभग आधा सैंकडा युवकों ने एक राय होकर महावीर टांसपोर्ट पर जमकर हंगामा करते हुए मारपीट कर तोडफोड कर दी। परंतु यहां भी अजीव हालात निर्मित हो गए। पुलिस ने इस मामले में महज मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर चलता कर दिया। इस घटना में घायल एक कर्मचारी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालात को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया। 
जानकारी के अनुसार आज शाम नवाब सहाब रोड के पास स्थिति महावीर टांसपोर्ट पर मुनीम देवेन्द्र शर्मा पुत्र बाल गोविंद शर्मा निवासी कष्ण पुरम कॉलोनी का किसी बात को लेकर दीपक सेंगर,जंडेल रावत,नीरज रावत और खगेन्द्र शर्मा से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इसी कहा सुनी के चलते चारों आरोपी अपने लगभग आधा सेकडा साथियों के साथ महावीर टांसपोर्ट पर जा पहुंचे और जमकर हंगामा करते हुए तोडफोड प्रारंभ कर दी। 
इस तोडफोड का जब मुनीम देवेन्द्र शर्मा ने विरोध किया तो आरोपीयों ने एक राय होकर जमकर मारपीट कर दी। इस विबाद में अतुल तिवारी जब युवक को बचाने आया तो आरोपीयों ने इसके साथ भी जमकर मारपीट कर दी। इस मामले की शिकायत करने पीडित पक्ष कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने महज मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर इन्हें चलता कर दिया। 
बताया गया है कि शहर में एक स्टूडेंटों का गिरोह सक्रिय है। जिसमें शहर के लगभग आधा सैकडा छात्र है जो कि अपने गांवों से शहर में पढाई के लिए आए हुए है। परंतु वह इस गैंग में शामिल होकर शहर में आंतक का पर्याय बने हुए है। उक्त सभी लोग हमेशा एक साथ रहते है और शहर के लोगों को रंगदारी दिखाकर मारपीट करते है। 
हर बार यह पुलिस की सह होने के चलते इन पर मुकदमा कायम नहीं हो पता है   परंतु वह अपनी हरकतों से बाज ही नहीं आ रहे है। बीते रोज भी उक्त लोगों ने शहर के एक व्यापारी के साथ भी गालीगलौच की थी। बताया गया है कि बीते रोज इस गिरोह के लोगो ने सब्जी मण्डी में भी जमकर हंगामा किया था। हांलाकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही उक्त लोग रफू चक्कर हो जाते है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!