
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अदविासी मोहल्ला स्कूल के पास पिछोर सिरसोद रोड़ पर अवैध शराब की 02 प्लास्टिक की केन रोड पर लेकर बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा एस.डी.ओ.पी. करैरा रत्नेश सिंह तोमर को आदेशित किया गया कि उपरोक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही कर मुझे अवगत कराऐं पर से एस.डी.ओ.पी. करैरा द्वारा थाना प्रभारी करैरा प्रदीप वाल्टर के नेतृत्व में पुलिस टीम सउनि सुबोध टोप्पो,आर.1011 संदीप, आर. 262 सतेन्द्र के द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गये स्थान पर दबिश दी गई, दबिश के दौरान देखा कि एक व्यक्ति आदिवासी मोहल्ला स्कूल के पास पिछोर सिरसोद रोड़ पर 02 प्लास्टिक की केन रोड पर लेकर खड़ा दिखा। संदेह होने पर पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो आरोपी भागने लगा, आरोपी का पीछा कर पकड़ा, नाम पता पूछने पर अपना नाम तेजभान उर्फ भैयादाऊ पुत्र पहलवान सिंह चौहान उम्र 40 साल निवासी ग्राम टोडा पिछोर का होना बताया। उसके कब्जे से अवैध शराब की 02 केन (कुल 70 बल्क लीटर) कच्ची मदिरा कीमती 14000 रू की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।






Be First to Comment