ऑटो पलटने से आधा दर्जन यात्री घायल

शिवपुरी। बदरवास के ग्राम कुल्हाड़ी के पास एबी रोड़ पर कल मंगलवार को यात्रियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों में कल्याण जाटव निवासी अटरूनी, राजधर सिंह यादव निवासी लिलवारा, देवीलाल जाटव निवासी सिंघारई, रमेश जाटव निवासी लुकवासा, रामकृष्ण जाटव निवासी अटरूनी शामिल हैं। उक्त सभी यात्री लुकवासा से आटो में सवार होकर बदरवास जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा घटित हो गया।