
शिवपुरी। आज छन्नू मन्नू मंदिर पर राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त केश शिल्पी बोर्ड अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा के निर्देशानुसार सैन समाज के लोगोंं को केश शिल्पी बोर्ड से मिलने वाले लाभों से अवगत कराया गया। बैठक में केश शिल्पी के प्रतिनिधियों के गठन के संबंध में भी निर्देश दिए गए। जिससे समाज के लोगों को लाभ प्राप्त हो सके। बैठक में शिवपुरी जिले के वरिष्ठ व ब्लॉक स्तर से नरवर, कोलारस, सतनवाड़ा एवं पोहरी के सैन समाज के लोग भी उपस्थित थे। बैठक को ब्रहृमानंद सैन ने संबोधित किया और इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने भी अपना मार्गदर्शन दिया। बैठक में मुख्य रूप से हजारीलाल सैन, सीताराम सैन, रमेश जी ठर्रा, मातादीन वर्मा, सुरेश, शिवदयाल, सरवनलाल, धन्नू सैन, नवनीत सैन, नानक सैन, गोविन्द सैन, अशोक, मिट्टूराम, टिल्लू, भवानी, दिलीप, रमेश, राजकुमार, सुशील, ओमप्रकाश, राजेन्द्र, राजकुमार, संतोष, भरत, मुकेश, डब्बू, लाला, नीतेश आदि उपस्थित थे।






Be First to Comment