
याद करते हुए अटल जी को बताया जननेता
शिवपुरी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शनिवार को निराश्रितों के लिए काम करने वाली स्वयंसेवी संस्था मंगलम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पोलोग्राउंड के सामने मंगलम जिला विकलांग पुर्नवास केंद्र में स्व अटल जी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया गया। इस मौके पर मंगलम के पदाधिकारी, सदस्य व अन्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि अटल जी जननेता थे और उनके कार्यकाल में कई योजनाएं चालू हुईं जिनका दूरगामी फायदा आज देश को हो रहा है। इस श्रद्धांजलि सभा में मंगलम के सचिव राजेंद्र मजेजी, जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ गोविंद सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कोचेटा, डॉ अजय खेमरिया, भरत अग्रवाल, पूर्व सीएमओ रामनिवास शर्मा, जिनेंद्र जैन, पत्रकार प्रमोद भार्गव, रंजीत गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।




