
शिवपुरी। परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर किया गया प्रदेश महासचिव पं. रामकुमार भार्गव, प्रदेश सचिव आशीष शर्मा, संभागीय अध्यक्ष महावीर मुदगल के निर्देशन में जिला अध्यक्ष पवन भार्गव के द्वारा किया। इस अवसर पर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर सर्व प्रथम रवि तिवारी करैरा, हृदेश पाठक पिछोर, मनोज शर्मा गुरू नरवर को जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया हैं वहीं संतोष कुमार त्रिपाठी करैरा को विधानसभा क्षेत्र करैरा का अध्यक्ष बनाया गया हैं। पोहरी विधानसभा के बैराड़ निवासी विवेक शर्मा को अध्यक्ष मनोनीत किया हैं। साथ ही तहसी अध्यक्षों की भी घोषणा की हैं जिसमें करैरा से विनय मिश्रा, रन्नौद से मनोज शर्मा शिक्षक, बैराड़ से दिलीप मरैया, कोलारस से विनोद शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गया हैं। महावीर शर्मा जीतेन्द्र को बैराड़ ब्लॉक उपाध्यक्ष घोषित किया हैं। वहीं मीडिया के रूप में राजकुमार शर्मा को नियुक्त किया गया। इस पर नियुक्त पदाधिकारियों ने पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की बात कहीं साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में राजेंद्र पिपलौदा, बृज गौतम, कैलाश नारायण शर्मा, मनोज शर्मा गुरु, रवि कुमार तिवारी, मुरारी लाल शर्मा, अरविंद सरैया राधेश्याम शर्मा, संतोष शर्मा, कैलाश नारायण मुदगल, पंडित जितेंद्र शर्मा, विवेक शर्मा, मनीष शर्मा, मनमोहन पाराशर, पंडित जीतेंद्र समाधिया, ब्रजकिशोर गौतम राजकुमार सरैया, चंद्रेश त्रिवेदी, विपिन पचौरी, वीरू तिवारी, दीपक कटारे, एवं राजू शर्मा पंडित अनिल शुक्ला सभी समाज बंधु उपस्थित थे आशा करते हैं सभी नवनियुक्त पदाधिकारी समाज के लिए पूर्ण सहयोग कर निष्ठा से कार्य कर संगठन को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे।






Be First to Comment