करैरा। करैरा की डॉ. अंकिता गोयल ने यूरोपीय यूनियन चिकित्सा शिक्षा की परीक्षा पास कर डॉक्टरेट की उपाधि हासिल कर जर्मनी में भारतीय महिला चिकित्सक बन सिर्फ करैरा ही नहीं, बल्कि संपूर्ण देश का नाम रोशन किया है। अंकिता ने अन्य देशों की उनके साथ परीक्षा दे रहीं 600 प्रतिद्वंद्वियों को परास्त कर यह मुकाम हासिल किया है। करैरा निवासी डॉ. अंकिता की प्रारंभिक शिक्षा करैरा के केंद्रीय विद्यालय से हुई। भोपाल से बीडीएस की परीक्षा पास की। विगत 4 साल से जर्मनी में अपने पति वरुण गर्ग के साथ निवासरत रहकर जर्मन भाषा की पढ़ाई कर रहीं थी।
करैरा की बेटी ने जर्मनी में डॉक्टर बन लहराया परचम
टैग: karera



