Press "Enter" to skip to content

अवैध मंडी को रोकने पहुंचे मंडी कर्मचारी की मारपीट

करैरा। करैरा में मंडी के बाहर व्यापारियों द्वारा खरीदी की खबर लगातार मिल रही थी। इन अवैध कारोबारियों पर मंडी सचिव उदयभानसिंह चतुर्वेदी ने कार्रवाई के निर्देश मंडी कर्मचारी राजेश कुमार वंशकार को दिए। जब राजेश मंडी के बाहर चल रही अवैध खरीदी को रोकने के लिए गए तो व्यापारियों से मुहंवाद हो गया। यह मुंहवाद इतना बढ़ा कि खरीद कर रहे व्यापारियों ने मंडी कर्मचारी की मारपीट कर दी और मौके से भाग गए। बाद में राजेश मंडी कर्मचारियों के थाने गए और पुलिस को मारपीट करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आवेदन सौंपा। मंडी कर्मचारी राजेश ने पुलिस को बताया कि जब वह अवैध चल रही खरीदी को रोकने गए तो व्यापारी कमलेश साहू व दो अन्य व्यापारियों ने गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!