Press "Enter" to skip to content

स्वच्छ शिवपुरी-स्वस्थ शिवपुरी” मिशन की जोरदार शुरुआत

वरिष्ठ समाजसेवी एमएस चौबे सर की अध्यक्षता एवं पूर्व इंस्पेक्टर आईटीबीपी शंभूदयाल शर्मा “बमरा” के मुख्य आतिथ्य में पुराने बस स्टैंड से हुआ मिशन का औपचारिक शुभारंभ
हर शनिवार-रविवार को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा अभियान
आम जनता, संस्थाओं एवं शासन की होगी भागीदारी
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के नौजवानों ने नए साल में शिवपुरी शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए “स्वच्छ शिवपुरी-स्वस्थ शिवपुरी” मिशन शुरू कर दिया है, वरिष्ठ समाजसेवी मधुसूदन चौबे की अध्यक्षता एवं आईटीबीपी के पूर्व इंस्पेक्टर शंभू दयाल शर्मा “बमरा” के मुख्य आतिथ्य में शहर के पुराने बस स्टैंड परिसर से व्यापक जन भागीदारी वाले इस मिशन की शुरुआत हुई।
अभियान की शुरुआत में राष्ट्रगान किया गया, तत्पश्चात मिशन के संयोजक उमेश श्रीवास्तव, अजय गौतम “एडवोकेट” गोपाल व्यास “एडवोकेट” भारत गौतम, विकेश श्रीवास्तव एवं अन्य मिशन कार्यकर्ताओं ने अतिथिद्वय का शॉल श्रीफल देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर बोलते हुए चौबे ने कहा हम सभी को मिलकर अपने शहर को स्वच्छ बनाने के मिशन में गंभीरता से जुटना है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस गंभीरता से स्वच्छता अभियान को केंद्रीय विषय बना दिया है। शिवपुरी को स्वच्छ बनाकर हमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है। मुख्य अतिथि शंभूदयाल शर्मा ने कहा कि इस अभियान को साकार और सफल बनाने के लिए समाज, शासन और नौजवानों को फौज की तरह प्रतिबद्ध, संगठित और अनुशासित होकर काम करना है। अभियान का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गौतम ने किया। अभियान में नौजवानों के साथ ही युवतियों और बालिकाओं ने प्रमुखता से भाग लिया।
अभियान की औपचारिक शुरुआत के पश्चात समस्त उपस्थित मिशन कार्यकर्ताओं एवं नगरपालिका प्रशासन के कर्मचारियों ने साफ-सफाई और कचरे को शहर से बाहर भेजने का कार्य किया। मिशन के संयोजक उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान हर शनिवार और रविवार को शहर के विभिन्न वार्डों मे़ क्रमबद्ध ढंग से चलाया जाएगा, जनभागीदारी और शासन का सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। समस्त शहरवासियों और संस्थाओं से जोरदार भागीदारी की अपेक्षा मिशन के कार्यकर्ताओं ने की है।
नवयुवाओं ने स्वच्छ शिवपुरी स्वस्थ शिवपुरी के तहत की सफाई
शिवपुरी। युवओं द्वारा शिवपुरी शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सराहनीय पहल करते हुए स्वच्छ शिवपुरी स्वस्थ शिवपुरी के नाम से एक अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के पहले दिन रविवार को बड़ी संख्या में युवा माधवचौक चौराहे पर एकत्रित हुए। इसके बाद युवाओं ने अपने हाथों में झाडू थामकर आसपास फैली हुई गंदगी को साफ करते हुए लोगों को सफाई के प्रति जागरुक होने का संदेश दिया। युवाओं द्वारा सुबह 9.30 बजे से इस अभियान का आगाज किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से राजीव जैन, दिलीप गुप्ता, नरेश गुप्ता, संजय जैन, अंकेत, अरिहंत आदि उपस्थित रहे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!