
माँ के साथ जा रही बालिका, मामला दर्ज
शिवपुरी। कोलारस के सनवारा और बैड़ारी के बीच आम रास्ते से विगत दिनों तीन बाइक सवार युवकों ने माँ के साथ पैदल जा रही एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर लिया और उसे जंगल में ले गए जहां अपहरणकर्ताओं ने बालिका के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वहीं बचाव में आई उसकी माँ को अपहरणकर्ताओं ने जूतों से पिटाई लगा दी। हालांकि बालिका और उसकी माँ के शोर मचाने के वहां बकरियां चरा रहे चरवाहे आ गए जिन्हें देखकर आरोपी मौके से दोनों को धमकी देकर भाग गए। घटना के पास पीड़ित माँ-बेटी इतनी सहम गईं कि वह बिना पुलिस में शिकायत किए अपने गांव चली गईं, लेकिन जब परिवार के लोगों ने उन्हें हौसला दिलाया तो कल दोनों माँ-बेटी कोलारस थाने पहुंची जहां उन्होंने घटना की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 376, 511, 363, 506, 34 सहित 7/8 पीसीएसओ एक्ट के तहत कायमी कर ली है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बैड़ारी निवासी माँ-बेटी 4 अगस्त को कोलारस आईं थीं जहां बालिका ने अपने स्कूल से अपनी टीसी ली और शाम को दोनों माँ-बेटी पैदल-पैदल अपने गांव बैड़ारी के लिए रवाना हो गईं। जैसे ही सनवारा गांव के आगे सुनसान जंगली क्षेत्र में पहुंचे जहां बाइक से आ रहे तीन आरोपी पुरुषोत्तम जाटव, नरेश जाटव और देवीलाल जाटव ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने बालिका को पकड़ लिया और उसे उठाकर जंगल में ले गए। इस दौरान बालिका की माँ ने काफी संघर्ष किया और आरोपियों का पीछा करते हुए वहां पहुंची तो एक आरोपी देवीलाल जाटव ने उसे रास्ते में ही पकड़ लिया और उसकी जूतों से मारपीट कर दी और उसे धमकी दी कि अगर उसने उनके पीछे आने का प्रयास किया तो वह दोनों को जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी नरेश जाटव ने बालिका का मुंह दबा लिया और देवीलाल ने उसके पैर पकड़ लिए वहीं आरोपी पुरुषोत्तम ने बालिका को निर्वस्त्र कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन उसी समय वहां बकरियां चरा रहे कुछ चरवाहों ने चीख पुकार की आवाज सुनी तो वह मौके पर आ गए जहां आरोपी चरवाहों को देखकर बालिका को छोड़कर भाग खड़े हुए।




