Press "Enter" to skip to content

सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों के परीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

शिवपुरी। कलेक्टर अनुग्रह पी ने सीएम हेल्पलाईन 181 की लंबित शिकायतों का परीक्षण कर फोर्स क्लोज किए जाने हेतु नोडल अधिकारी के रूप में अपर कलेक्टर जिला शिवपुरी को नियुक्त किया है।
कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्पलाईन के उनके स्तर के लंबित प्रकरणों को विशेष अभियान चलाकर एक सप्ताह में निराकरण की भी कार्रवाई करें। उक्त नोडल अधिकारी सीएम हेल्पलाईन 181 पर लंबित शिकायतों के संबंधित अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन का परीक्षण कर फोर्स क्लोज किए जाने हेतु अनुशंसा सहित प्रस्तुत करेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!