शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अकोदा में रहने वाले एक युवक के घर में चोरों ने चोरी का प्रयास किया। लेकिन मालिक के जाग जाने पर चोर वहां से भाग गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वीरसिंह पुत्र किशनलाल लोधी निवासी अकोदा ने बताया कि 29 जनवरी की रात वह अपने घर में सो रहा था तभी रात करीब 12:30 बजे उसे कमरे में सामान गिरने की आवाज आई। जिससे उसकी नींद खुल गई और कमरे में जाकर देखा तो पूरनखेड़ी के रहने वाले दो युवक मनोज लोधी व उसका साला घर में चोरी कर रहे थे। जब उन्हेें पकड़ने का प्रयास किया तो वहां से भाग गए। मामले में पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
भौंती में भी चोरी का प्रयास
भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम पगरा में भी चोर नरेश पुत्र ओमकार वंशकार ने एक घर में चोरी का प्रयास किया लेकिन परिजन वर्षा पत्नी देवेंद्र लोधी के जाग जाने पर चोर वहां से भाग गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment