सेवा सहकारी संस्था धोलागढ़ उपार्जन केंद्र स्थानांतरित

शिवपुरी। कृषकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सेवा सहकारी संस्था धोलागढ़ उपार्जन केंद्र को महादेव वेयर हाउस पर स्थानांतरित किया गया है। समस्त कृषकगण अपनी उपज के विक्रय के लिए महादेव वेयर हाउस पर बनाए गए उपार्जन केंद्र पर धान का विक्रय कर सकते है। 
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि बालाजी वेयर हाउस पिपरसंमा पर वर्तमान में 2 उपार्जन केंद्र सेवा सहकारी संस्था लालगढ़ एवं सेवा सहकारी संस्था धोलागढ़ संचालित किए जा रहे है। बालाजी वेयर हाउस पर जगह कम होने एवं कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की गई है।