जहरीले सांप ने बालक को काटा, ग्वालियर रैफर

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत किले के अंदर रहने वाला सारू पुत्र पप्पू खान कल अपने घर पर था, तभी उसे जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे ग्वालियर भेज दिया गया। वहीं मामले की जानकारी पोहरी रेंजर केपीएस धाकड़ को दी, जिन्होंने पार्क की टीम को बुलाया रेस्क्यू कर जहरीले सांप को पकड़वाकर माधव नेशनल पार्क में छुड़वाया।