शिवपुरी।पुरानी शिवपुरी स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल शिवपुरी में दो महिला कर्मचारियों की युवक द्वारा मारपीट की गई थी। 31 दिसंबर को हुई मारपीट में मुकदमा दर्ज नहीं होने पर कर्मचारी गुरुवार को काम बंद करके हड़ताल पर बैठ गए। इसके बाद देहात थाना पुलिस ने मारपीट करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक फरियादी सुनीता शर्मा (45) पत्नि अनिल शर्मा निवासी विजयपुर कॉलोनी शिवपुरी ने देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अस्पताल में 31 दिसंबर की दोपहर 12 बजे कर्मचारी मनोरमा वर्मा और नीलोफर कुर्रेशी में मुंहवाद हो गया। नीलोफर ने अपने भाई माजिल कुर्रेशी को बुला लिया। माजिद ने आकर मनोरमा, चंद्रकांता और मुझसे गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। अस्पताल के अन्य साथी कर्मचारियों ने आकर बीच बचाव किया। आरोपी माजिल जाते-जाते धमकी देकर गया कि अगली बार मेरी बहन को परेशान किया तो गोली मार दूंगा। पुलिस ने आरोपी माजिद पुत्र खालिद कुर्रेशी निवासी पीएचक्यू लाइन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि घटना के तुरंत बाद मुकदमा दर्ज नहीं होने पर कर्मचारी नाराज हो गए। तीन दिन इंतजार के बाद कार्रवाई नहीं हुई तो अस्पताल में काम बंद कर धरना शुरू कर दिया था।






Be First to Comment