Press "Enter" to skip to content

राजीनामे के लिए न्यायालय में आए आरोपी पक्ष ने फरियादी पर बनाया दबाव, पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिवपुरी। करैरा के न्यायालय परिसर में कल दोपहर जमीनी विवाद संबंधी प्रकरण में तारीख पर आए आरोपी और फरियादी पक्ष के बीच कोर्ट रूम में जमकर विवाद हुआ जहां न्यायाधीश के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने बात कर रहे दोनों आरोपियों को वहां से हटाया। आरोपी पक्ष फरियादी पर मामले में राजीनामा करने को लेकर दबाव बना रहा था। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी पक्ष के दो सदस्यों पर फरियादी की रिपोर्ट पर से भादवि की धारा 195, 341, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्रदीप पंचम पुत्र बारेलाल यादव मेवाती माता का मोहल्ला दिनारा का पुराना कोई जमीन संबंधी विवाद आरोपी राकेश परिहार और सुनील परिहार से चल रहा था। कल दोनों पक्ष न्यायालय में पेशी के लिए उपस्थित हुए थे। जहां कोर्ट रूम में न्यायाधीश के समक्ष सुनवाई चल रही थी। उसी दौरान आरोपी पक्ष के राकेश परिहार और सुनील परिहार ने न्यायाधीश के समक्ष ही फरियादी को धमकाना शुरू कर दिया।  इसके बाद न्यायधीश ने पुलिस को बुलाकर दोनों को वहां से हटवाया और दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। यहां पुलिस में उक्त मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!