
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में बीते रोज चार युवकों ने मिलकर अपने गांव के एक युवक के साथ लाठियों से जमकर मारपीट कर दी। आरोपीगण इस बात से नाखुश थे, क्योंकि फरियादी ने उनकी बहनों से पुश्तैनी जमीन खरीद ली थी। इसी बात को लेकर आरोपियों ने कल विवाद शुरू किया और फरियादी पर हमला बोल दिया। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 324, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
जानकारी के अनुसार फरियादी जगदीश पुत्र रूपलाल दुबे निवासी हिम्मतपुर ने कुछ समय पूर्व आरोपी प्रभु पुत्र नारायण शर्मा की बहनों से एक जमीन खरीदी थी जिस पर फरियादी खेती कर रहा था। बताया जाता है कि आरोपियों की वह जमीन पुश्तैनी थी और उसमें बटांकन का विवाद चल रहा था। इसके बावजूद भी आरोपी प्रभु शर्मा की बहनों ने उक्त जमीन को बेच दिया जिसे फरियादी ने खरीद लिया लेकिन बाद में जब उसे ज्ञात हुआ कि उक्त जमीन का पारिवारिक विवाद है जिस पर फरियादी ने विक्रेताओं से संपर्क किया जहां उसे आश्वस्त किया कि वह जमीन उनके हिस्से की है इसलिए वह निश्चिंत रहें उनके भाई कोई भी विवाद नहीं करेंगे विक्रेताओं के आश्वासन के बाद फरियादी ने जमीन पर खेती करना शुरू कर दिया। जब यह जानकारी आरोपी प्रभु शर्मा को लगी तो उसने फरियादी को खेती करने से रोक दिया लेकिन जब फरियादी ने उसे बताया कि उसने वह जमीन आपकी बहनों से खरीदी है। इस पर आरोपी नाराज हो क्या और फरियादी को गाली गलौज कर दी जब फरियादी ने आरोपी को गाली देने से रोका तो आरोपी ने अपने पुत्र कल्ला शर्मा और परिवार के छोटू पुत्र पवन दुबे विक्की पुत्र मातादीन पाठक को मौके पर बुला लिया जहां चारों आरोपियों ने मिलकर फरियादी पर लाठियों से हमला बोल दिया और उसकी मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए घटना के बाद पीडि़त थाने पहुंचा जहां उसने अपनी शिकायत दर्ज करा दी।






Be First to Comment