
शिवपुरी। वर्ष 2018 की समाप्ति के दिन एमएम पब्लिक स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। साथ ही विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने भी बाल मेले में दुकानें लगाने वाले छात्र एवं छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। बाल मेले में छात्र एवं छात्राओं ने चाट व्यंजनों के साथ-साथ चाउमिन, पोहा एवं अन्य खाने के स्टॉल लगाए गए। इस अवसर पर छात्र एवं छात्रायें मेले में रंग बिरंगे परिधान पहनकर मेले में भाग लिया। साथ ही शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी मेले में बढ़ चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।






Be First to Comment