Press "Enter" to skip to content

सास-बहुओं को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया बेहोश और लूट ले गए नगदी सहित जेवरात

शिवपुरी। पुरानी शिवपुरी पीएचक्यू लाईन निवासी कला बाई पत्नी परमानंद बाथम उम्र 75 वर्ष अपनी बहू रेखा बाथम पत्नी रवि बाथम उम्र 30 वर्ष निवासी पीएचक्यू लाइन शिवपुरी और भतीजी बहू कलावती पत्नी रामजीलाल उम्र 55 वर्ष निवासी पुरानी शिवपुरी शनिवार को ग्वालियर से शिवपुरी आने के लिए वे ग्वालियर स्टेशन पर शाम को पहुंच गईं थीं। लूटने वाले युवक-युवती उन्हें ग्वालियर स्टेशन पर ही मिले थे। इस बीच दो ट्रेन स्टेशन पर आईं तो युवक-युवती ने कहा कि यह शिवपुरी की तरफ नहीं जाएंगी। तीसरी ट्रेन भिंड-कोटा पैसेंजर में उनके साथ युवक-युवती भी साथ सवार हो गए। ग्वालियर से चलने के बाद मोहना के आसपास ट्रेन पहुंची। युवक-युवती अच्छे से व्यवहार कर रहे थे, इसलिए कोई शक भी नहीं हुआ। उन्होंने कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, जो उन्होंने ग्वालियर रेलवे स्टेशन से ली थी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही तीनों सुधबुध खो बैठीं और बेहोश होते ही युवक-युवती तीनों की पायल, कान के झुमके व पांच हजार रुपए नगद लूटकर ले गए। कला बाई का कहना है कि वे कुछ कुछ होश में थी। संभवत: उन्हीं युवक-युवती ने उन तीनों को शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर उतार दिया था। उसके बाद तीनों ही रातभर स्टेशन पर पड़ी रहीं। रविवार की सुबह उन्हें कुछ और होश आया तो रेलवे स्टेशन से बाहर आकर टैक्सी पकड़ी और सीधे घर पहुंची गईं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!