Press "Enter" to skip to content

संदिग्ध हालत में मिला बालक का शव, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

शिवपुरी। शिवपुरी करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम खैराई में एक 15 वर्षीय बालक अभिषेक यादव का शव खेत मे पड़ा मिला है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों से उनका जमीनी विवाद चल रहा था जिसके चलते उन्होंने ही हत्या की है। 
जानकारी के अनुसार ग्राम खेराई निवासी बालक अभिषेक यादव पुत्र राजकुमार यादव उम्र 15 वर्ष कल दोपहर घर से खेलने की कह कर निकला था लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने अभिषेक की तलाश की रात्रि करीब 11 बजे खैराई के मजरा पर वह मृत अवस्था में परिजनों को मिला। उक्त मामले की खबर मृतक के परिजनों ने करैरा थाने पर दी। जिसपर से ऊनि. एसबी शर्मा एवं पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिये करैरा चिकित्सालय भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि जमीनी विवाद के चलते उनके पुत्र की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पीएम रिपोर्ट रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!