
िशवपुरी। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सरखंडी में एक युवक की जमीनी विवाद पर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
हंशराज आदिवासी पुत्र तनशी आदिवासी निवासी ग्राम सरखंडी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज रात के समय अजमेर आदिवासी उसके घर आया और जमीन को लेकर विवाद करने लगा। जब उसे समझाया तो गाली-गलौंज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।




