तसला फावड़ा लेकर सड़क के गड्डे भरने निकले कांग्रेसी, किया श्रमदान

बदहाल सड़को पर कांग्रेस का अनूठा विरोध
शिवपुरी/करैरा। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है सत्ता में आने को आतुर कांग्रेस पार्टी स्थनीय स्तर पर हर मुद्दों को लेकर जनता का ध्यान आकर्षित करते हुए इसके लिए भाजपा सरकार को दोषी बता रही है करैरा में बदहाल सड़को का मुद्दा लेकर कांग्रेस के पदाधिकारी आज तसला फावड़ा लेकर सड़को पर श्रमदान करने निकल पड़े और सड़क के बीच हुए गड्डो में डस्ट डाल कर श्रमदान करते नजर आए।
करैरा में पुलिस थाना से डिग्री कालेज जाने बाली मुख्य सड़क का बुरा हाल हो गया है इस पर इतने बड़े और गहरे गढ्ढे हो गए है कि सड़क कही दिखती ही नहीं है, यह सड़क फोरलेन हाईबे से कस्बे को जोड़ती है इसलिए बस व अन्य वाहनों का आवागमन भी इसी रोड से है। एक साल से अधिक समय से यह सड़क खराब है इसे कांग्रेसियो ने मुद्दा बनाया और किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मानसिंह फौजी, अनुसूचित जनजाति विभाग के जिला अध्यक्ष योगेश करारे, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सीताराम गेड़ा, अमन लोधी के साथ कांग्रेसियों ने इन गड्डो में डस्ट डाल कर इन्हें भरा तथा सड़को की इस हालत का जिम्मेदार भाजपा सरकार को बताया। अनुसूचित जनजाति विभाग के जिला अध्यक्ष योगेश करारे का कहना है कि इस तरह का आयोजन कर के उनकी कांग्रेस पार्टी प्रदेश की सोई हुई सरकार को जगाना चाहती है वह कहते है कि अब तक योगेश करारे कहना है अब जनता के साथ हूॅ, कांग्रेस पार्टी के साथ हूं। योगेश करारे का कहना है कि 15 साल से यहाँ कोमल साहू नगर परिषद् अध्यक्ष है जो भाजपा से है और प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार है फि र भी यहाँ सड़को की हालत खराब है, उन्होंने कहा कि एक महीने पहले उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन भी दिया था, लेकिन कोई सुनबाई नहीं हुई तो आज उन्हें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ खुद के खर्चे पर डस्ट मगाकर तसले फावड़ा उठाना पड़ें।