Press "Enter" to skip to content

भजन संध्या एवं मिलन समारोह के साथ मनी पूर्व मंत्री एवं विधायक केपी सिंह की गोठ

नेताओं का लगा जमाबड़ा, माल्यार्पण कर किया स्वागत 
शिवपुरी। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं विधायक पिछोर केपी सिंह कक्काजू की वार्षिक गोठ प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी संगीतमय भजन संध्या व मिलन समारोह के रूप में स्थानीय कमलेश्वर स्टोन झंासी रोड़ शिवपुरी पर बड़े उत्साह एवं स्नेहभोज के साथ मनाई गई। 
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कक्काजू मित्र मण्डल के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा चंदू बाबूजी, अशोक भार्गव, राजेन्द्र गर्ग, वासिद अली, जिला नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष पवन जैन होटल पीएस रेसीडेंसी ने संयुक्त रूप से दी जानकारी में बताया कि अपनों के साथ मिलने के अवसर को लेकर प्रतिवर्ष एक गोठ का आयोजन 25 अगस्त को कमलेश्वर स्टोन किया जाता है इसी क्रम में शनिवा को भी यह आयोजन जिसमें सर्वप्रथम विधायक केपी सिंह के आगमन के साथ ही वहां मौजूद कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और इसके बाद भजन संध्या ने देर सायं तक समां बांधा। इस दौरान कांग्रेसजनों के बीच अपनी खुशियों को बांटते हुए केपी सिंह ने सभी कांग्रेसियों सहित अन्य स्थानीय गणमान्य लोगों से सौजन्य भेंट की और उनसे उनके व परिवार के बारे में कुशलक्षेम की जानकारी ली। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, विधायक कोलारस महेन्द्र सिंह यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा, पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता, केशव सिंह तोमर, अब्दुल रफीक खान अप्पल, खलील खान, सफदरबेग मिर्जा, अकबर राईन, विजय चौकसे, मुकेश जैन, विजय सिंह चौहान, योगेश करारे आदि सहित करैरा, कोलारस, पिछोर, बदरवास, रन्नौद, खनियाधाना, नरवर, पोहरी-बैराढ़ और दूर-दूराज क्षेत्रों से कांग्रेसजनों ने शामिल हुए। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!