
शिवपुरी- आओ सँवारें अपनी शिवपुरी टीम द्वारा उपनिरीक्षक बीरेश सिंह कुशवाह का शिवपुरी जिले की मगरोनी चौकी पर पदस्थापना पर हार्दिक अभिनंदन किया गया। सभी युवाओं ने श्री कुशवाह का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा मुँह मीठा करवाकर उनकी शिवपुरी जिले में पदस्थापना पर हर्ष व्यक्त किया।श्री कुशवाह युवा होने के साथ-साथ बेहद सरल सहज स्वभाव के व्यक्ती होकर जन समश्याओं का तुरंत निपटारा करने में विश्वास रखने वाले अधिकारी हैं। श्री कुशवाह तथा पुलिस स्टाफ़ के सहयोग से मगरोनी थाना परिसर में व्रक्षारोपण भी मदद बेंक व अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा के लोगों द्वारा किया गया।इस मौके बोलते हुए श्री कुशवाह ने कहा की सभी आम एवं ख़ास जन को व्रक्षारोपण अभियान में बड़ चड़कर हिस्सा लेकर प्रकृती के कर्ज को उतारने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर आओ सँवारें अपनी शिवपुरी टीम के नीरज सिंह तोमर, अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा के संभागीय अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह अन्नू तोमर, जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह परमार, संभागीय महामंत्री संदीप सिंह राजावत, बल्लू सिंह सिकरवार सरपंच कांकर, अजयपाल सिंह वैश, यशपाल सिंह बैश आदि लोग उपस्थित रहे।







Be First to Comment